{"_id":"69b062db97ebf00a2105d224","slug":"the-accused-of-kidnapping-and-threatening-rajni-are-out-of-police-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167568-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजनी को ले जाने और धमकाने के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजनी को ले जाने और धमकाने के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
विज्ञापन
खुटार। गांव धनसिंहपुर की राजनी के जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया। गांव धनसिंहपुर के पुजेश कुमार पांडे का गांव के ही जयवीर की 17 वर्षीय पुत्री राजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छह मार्च की रात घर से चले गए थे। राजनी के पिता ने सात मार्च को पुजेश और उसके पिता प्रदीप पांडे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुजेश आठ मार्च को राजनी को लेकर घर लौट आया था।
जयवीर के अनुसार दोनों ने शादी की बात कही, लेकिन पुजेश के पिता ने तमंचा तान कर राजनी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया। पुजेश ने आठ मार्च की शाम जहर खा लिया। जयवीर के अनुसार धमकाने से आहत पुत्री ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी।
पुलिस ने पुजेश पक्ष के तीन परिजनों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन वे आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं दे सके। आरोपी के घर मंगलवार को ताला लगा रहा। राजनी के परिजनों में आरोपियों के प्रति रोष है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
पुलिस को नहीं पता कहां हैं आरोपी
जहर खाने के बाद पुजेश को निजी अस्पताल ले जाया गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पुजेश और उसके पिता का मंगलवार को भी पता नहीं लगा सकी। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पुजेश का कहीं इलाज चल रहा है। पुजेश के पिता की तलाश भी की जा रही है।