{"_id":"6a2b1039dcbf94701e04a2a5","slug":"the-accused-and-his-brother-were-named-in-the-rape-case-for-beating-the-complainant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175887-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुष्कर्म के मुकदमे में वादिनी को पीटने में आरोपी और उसका भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुष्कर्म के मुकदमे में वादिनी को पीटने में आरोपी और उसका भाई नामजद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के एक गांव की महिला को दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर रास्ते में रोककर पीटने के एक माह पुराने मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी और उसके भाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जुलाई 2024 को उसने बल्लिया गांव के कमलेश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस वक्त आरोपी ने पुलिस से सांठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। गत 11 मई को आरोपी कमलेश और उसके भाई अरविंद ने उसे रास्ते में घेर लिया और मुकदमे में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया।
विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट की। बाद में आरोपी कमलेश ने व्हाट्सएप पर उसके अश्लील फोटो भेज कर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला गत 19 मई को पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। तब पुलिस ने उसे मदद का भरोसा दिया था। पुलिस के अनुसार मामले में एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद