फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The account holders have paid the maximum extent banks

बैंकों ने खातेदारों को अधिकतम सीमा तक किया भुगतान

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The account holders have paid the maximum extent banks
बैंक के बाहर लगी भीड़।
की मेन ब्रांच, एचडीएफसी बैंक आदि ने खातेदारों को उनकी मांग और सरकार से निर्धारित अधिकतम भुगतान सीमा के अनुरूप 24-24 हजार रुपये उपलब्ध कराए। इस बीच, अग्रणी बैंक प्रबंधक वीएम गुप्ता ने जैतीपुर ब्लॉक में बॉब की कई शाखाओं का दौरा करके वहां के भुगतान काउंटरों को सुचारु कराया। बता दें कि 15 दिसंबर से टेलीफोन और बिजली बिलों की अदायगी समेत ट्रेनों, रोडवेज बसों और पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशनों पर पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट चलने बंद हो जाने से बीएसएनएल, पॉवर कारपोरेशन, परिवहन निगम, रेलवे आदि विभागों में दो हजार और पांच सौ के नए नोटों समेत सौ रुपये और इससे कम मूल्य वाले पुराने नोटों का कैश कलेक्शन शुरू हो गया है। इन सभी विभागों से दैनिक रोकड़ बैंकों में जमा होने के साथ वहां की भुगतान प्रक्रिया भी सुधरने लगी है। इसका सकारात्मक प्रभाव सोमवार को कई बैंक शाखाओं में देखने को मिला। एसबीआई और बॉब की मुख्य शाखाओं समेत जली कोठी के पास स्थित इंडियन बैंक और खिरनीबाग की केनरा बैंक के तमाम खातेदारों को सरकार से निर्धारित अधिकतम भुगतान सीमा के अनुरूप 24-24 हजार रुपये का पेमेंट किया गया। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार 400 लोगों को भुगतान किया गया। इनमें लगभग 225 लोगों को 24-24 हजार रुपये का एकमुश्त पेमेंट दिया गया। अपवाद के तौर पर बॉब ग्रामीण बैंक की विकास भवन शाखा में खातेदार कर्मचारियों की संख्या अधिक होने से वहां भुगतान सीमित धनराशि से करना पड़ा। शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र आर्य के अनुसार 300 विड्रॉल फॉर्मों पर करीब 15 लाख रुपये भुगतान किए जाने के बाद इतने ही विड्रॉल फॉर्म कैश की कमी के कारण रोकने पड़े। उन्होेंने बताया कि डीपीआरओ दफ्तर के कर्मचारियों को लगभग 75 लाख रुपये वेतन भुगतान किया जाना है। बॉब की मंडी चौक ब्रांच, सदर बाजार की यूनियन बैंक, गोविंदगंज स्थित इलाहाबाद बैंक, एसबीआई की चौक घंटाघर शाखा ने भुगतान सीमा बढ़ाकर पांच से दस हजार रुपये कर दी है। इस बीच, अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जैतीपुर समेत गढ़िया रंगीन और डभौरा की बॉब शाखाओं में जाकर वहां भुगतान प्रक्रिया का जायजा लिया। एलबीएम गुप्ता के अनुसार बैंक शाखाआें के माध्यम से पांच सौ के नए नोट जारी होने से बाजार में करेंसी सर्कुलेशन तेजी से बेहतर होगा और इससे छोटे नोटों की कमी से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed