{"_id":"69e26b03ad14667471029bd6","slug":"the-access-road-to-bhagautipur-has-fallen-into-disrepair-due-to-a-lack-of-maintenance-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170895-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भगौतीपुर का संपर्क मार्ग मरम्मत नहीं होने के कारण हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भगौतीपुर का संपर्क मार्ग मरम्मत नहीं होने के कारण हुआ बदहाल
विज्ञापन
निगोही मार्ग से निकला भगौतीपुर गांव का जर्जर संपर्क मार्ग। संवाद
खुदागंज। निगोही मार्ग से निकला भगौतीपुर गांव का संपर्क मार्ग कई सालों से मरम्मत नहीं होने से गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल हो चुका है। इससे आसपास बसे करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ोंं लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मानसून शुरू होने से पहले मरम्मत कराने की मांग की है।
इसी संपर्क मार्ग से भगौतीपुर सहित किनारे बसे खिरिया, गौहनिया, गौरी खेड़ा, इंदरपुर, सूथा आदि 12-13 अन्य गांवों के लोग नगर आते-जाते हैं। इन गांवों के स्कूली बच्चों और मरीजों की आवाजाही का भी यही एकमात्र रास्ता है, लेकिन सड़क की हालत जर्जर हो जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किल होती है।
वर्ष 2021-22 में बना यह मार्ग एक साल बाद ही टूटने लगा है। अब मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए हैं। उनमें बारिश का पानी भर जाने पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्राम प्रधान अजीत सिंह यादव और गांव के सुआलाल ने बताया कि कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता रंजीत यादव के अनुसार इस समय कुछ अन्य गांवों में मार्गों की मरम्मत का काम चल रहा है। यह काम पूरा होते ही ठेकेदार से कहकर अगले सप्ताह भगौतीपुर के संपर्क मार्ग की दशा में सुधार कराया जाएगा।