फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The 295 prisoners are kept in jail Navratri festival

जेल में 295 बंदियों ने रखे हैं नवरात्र व्रत

Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
जेल में गुनाहों की सजा भुगत रहे बंदियों की भी मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा है। वे पूजा पाठ में भी रुचि रखते हैं। जेल में 295 बंदी पूरे नौ दिन नवरात्र काव्रत रखेंगे। ये बंदी सुबह-शाम नियमित भजन-पूजन करते हैं। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए दूध और फलाहार का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक चैत्र नवरात्र के पहले दिन तो व्रत धारण करने वाले बंदियों की संख्या काफी अधिक थी। इसके बाद पूरे नौ दिन तक व्रत रखने वाले बंदी भी खासी संख्या में है। बंदियों ने बैरक में ही मां दुर्गा के चित्र लगा लिए हैं। व्रत धारण किए बंदी सुबह शाम अपनी बैरक के अन्य साथियों के साथ एकत्र होकर न सिर्फ पूजा करते हैं, बल्कि भजन-कीर्तन भी करते हैं। वहीं महिला बंदी भी अपनी बैरकों में मां दुर्गा की आराधना कर रहीं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी जेल अधीक्षक एवं जेलर मनीष कुमार ने बताया कि नौ महिलाओं समेत कुल 295 बंदी व्रत रखे हुए हैं। इन बंदियों को सुबह के वक्त चाय, आधा किलो आलू, 250 ग्राम दूध, 100 ग्राम चीनी, दो केले या 250 ग्राम फल रोजाना दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से जेल में बंद रामपाल अन्य बंदियों के लिए योगा प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहा है। रामपाल रोजाना सुबह बंदियों को योग अभ्यास कराता है, जिससे बंदी स्वस्थ रह सकें। योग शिविर में काफी संख्या में बंदी पहुंचकर योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed