फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thanks to the powerful batting of Raj and Shubham, Lucknow won.

Shahjahanpur News: राज और शुभंकर की दमदारी बल्लेबाजी से लखनऊ जीता

Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Thanks to the powerful batting of Raj and Shubham, Lucknow won.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्र
शाहजहांपुर। स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ ने शाहजहांपुर को 34 रनों से हरा दिया। राज नाविक और शुभंकर अरुण ने बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 213 रन बनाए। राज नाविक ने 89, शुभंकर अरुण ने 65 रन बनाए। शाहजहांपुर के गेंदबाज इंजाम ने चार व आकर्षित ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में स्थानीय टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बना पाई। मोहम्मद जैद ने 53, इंजाम ने 35 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के जय शुक्ला ने चार, सत्यम पांडे ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राज नाविक रहे। अंपायर सुशील मल्होत्रा, तरुण कपूर राय, स्कोरिंग आहद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अनुज की बल्लेबाजी व कृष्णा की गेंदबाजी से जीता बहराइच
टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बहराइच ने बरेली को 33 रनों ने हरा दिया। रिलायंस क्रिकेट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच ने 25 ओवर में 161 रन बनाए। अनुज ठाकुर ने 55, नारायण मणि ने 30 रनों का योगदान दिया। बरेली के गेंदबाज राज ने तीन विकेट लिए। जवाब में बरेली की टीम 128 रन बनाकर आउट हो गई। नितिन गंगवार ने 26 रन बनाए। बहराइच की ओर से कृष्ण सिंह ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर विशाल वर्मा, फरीद खान, स्कोरिंग आकाश ने की। इस मौके पर विष्णु भूषण जौहरी, हितेश कुलश्रेष्ठ, कौशल शुक्ला, आनंद पाठक, फिरोज,बत्सल, अभय गुर्जर, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

00
निखिल की 59 रन की पारी से जीता हाेंडा क्लब
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शाहजहांपुर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में होंडा क्लब ने राइजिंग स्टार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर होंडा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। निखिल ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। फिरदौस ने 25 रनाें का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के गेंदबाज सूरज ने तीन व आफताब ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में राइजिंग स्टार की टीम 20 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। सूरज ने 30, विवेक ने 20 रन बनाए। होंडा क्लब के गेंदबाज अरबाज व खुशवंत ने दो-दो विकेट लिए। आयोजक मयूर खन्ना ने कमेंटरी की। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्र

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed