फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thanks to Satyam and Abdullah's batting, the Warriors won the match by six runs.

Shahjahanpur News: सत्यम-अब्दुल्ला की बल्लेबाजी से वॉरियर्स ने छह रन से जीता मैच

Sun, 28 Dec 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thanks to Satyam and Abdullah's batting, the Warriors won the match by six runs.
शाहजहांपुर में टूर्नामेंट के दौरान शाट खेलता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पाेर्टिंग की ओर से शाहजहांपुर क्लब लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शाहजहांपुर वॉरियर्स ने एचआर क्लब को छह विकेट से हरा दिया। सत्यम और अब्दुल्ला ने बल्लेबाजी व नवजोत ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज मैदान पर वॉरियर्स को शानदार शुरुआत मिली। बल्लेबाज सत्यम तिवारी ने 40, अब्दुल्ला ने 38 व रिया ने 36 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर क्लब की टीम के बल्लेबाज सार्थक ने 37 रनों की पारी खेली, लेकिन वॉरियर्स के गेंदबाज नवजोत ने तीन और शुभम कपूर ने दो विकेट हासिल कर शीर्ष और मध्य क्रम को सस्ते में आउट कर दिया। अंत में वॉरियर्स ने एचआर क्लब को छह रन से हराकर जीत दर्ज कर ली। अंपायर रिजवान, सुधीर रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में अब सोमवार को मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुपर जायंट्स ने 89 रन से टाइटंस को हराया

विजेता टीम के कप्तान अशर खां को चुना गया मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में निगोही सुपर जायंट्स और निगोही टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। मैच में सुपर जायंट्स ने टाइटंस को 89 रन से हरा दिया।
मैच की शुरुआत में निगोही टाइटंस के कप्तान रवि ने टॉस जीता और गेंदबाजी का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए निगोही सुपर जायंटस ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन का लक्ष्य रखा। इसमें कप्तान अशर खान ने 60 और नोमान खां ने 53 रन जोड़े।
इसी टीम के सद्दाम ने भी 27 रन का योगदान दिया। टाइटंस की ओर से रवि, युनुस और अमित ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस की पूरी टीम महज 14.3 ओवर में 79 रन ही बना सकी। इसमें हाशिम के 24 रनों का योगदान रहा। इस तरह सुपर जायंट्स ने 89 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।

सुपर जायंटस के लिए ऋतुराज ने चार और कप्तान अशर खान ने तीन विकेट चटकाए। अंत में शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के कप्तान अशर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed