फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thanks to Devang's 77-run innings, Lucknow defeated Shahjahanpur.

Shahjahanpur News: देवांग की 77 रनों की पारी के दम पर लखनऊ ने शाहजहांपुर को हराया

Sun, 14 Dec 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Thanks to Devang's 77-run innings, Lucknow defeated Shahjahanpur.
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर लखनऊ की टीम को सम्मानित करते यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद। स्र
शाहजहांपुर। स्व.प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। लखनऊ की टीम ने देवांग सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर शाहजहांपुर को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर ने 25 ओवर में सभी विकेट होकर 171 रन बनाए। बल्लेबाज मोहम्मद जैद ने 59, नीतीश कुशवाहा ने 53 रनों की पारी खेली। लखनऊ के गेंदबाज सत्यम पांडे ने तीन, जय और शाहिद ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लखनऊ की टीम ने अंतिम ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाज देवांग सिंह ने 77 रनों की जुझारू पारी खेली।
विज्ञापन

शुभंकर ने 29, यशवर्धन ने 27 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच देवांग सिंह रहे। मैन ऑफ द सीरीज आकर्षित वर्मा को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद जैद बने। इस बीच मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यज्ञ सचिन आनंद, विशेष अतिथि यूपी टी-20 लीग के सदस्य संजीव सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभात वर्मा, गिरीश कपूर, आशु मल्होत्रा, विवेक जॉन,हितेश कुलश्रेष्ठ, मनोज यादव, जेपी श्रीवास्तव,पंकज तिवारी मौजूद रहे। आभार टूर्नामेंट निदेशक आनंद पाठक ने जताया।
--
रायल्स ने सुपरकिंग्स को बड़े अंतर से हराया
निगोही। प्रीमियर लीग-10 के दूसरे दिन निगोही रॉयल्स ने निगोही सुपरकिंग्स को बड़े अंतर से हरा दिया। पुवायां मार्ग के राइस मिल मैदान पर सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। राहुल ने 28, सर्वेश ने 21 और शोएब ने 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने मात्र 12.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

रॉयल्स के बल्लेबाज शोएब ने 39 और शोभित ने 26 रनों की पारी खेली। एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह, सुधीर सिंह, अमित राठौर, परवेज खान, लकी खां, युनुस, अरशद खां, आकिब, शवाब मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed