फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET will be on December 19 at 18 centers in the district

जिले में 19 दिसंबर को 18 केंद्रों पर होगी टीईटी

Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिले में 19 दिसंबर को दो शिफ्ट में होने वाली टीईटी परीक्षा के संबंध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राम गणेश की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाना तय हुआ। 
विज्ञापन

बैठक में प्रिंसिपल डाइट मनोज कुमार आर्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केएल वर्मा के सहयोग से बनाये गये 18 परीक्षा केंद्रों का चयन करते हुए उनकी सूची रखी। इनमें रेयान इंटरनेशनल स्कूल, जीएफ डिग्री कॉलेज, एसएसपीजी कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, एसएसएमवी विद्यापीठ, एबी रिच इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, हरकुमार पाठक इंटर कन्या इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, देवी संपद इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज शामिल हैं। डीएम ने उक्त परीक्षा केंद्रों की संस्तुति करते हुए निर्देश दिया है कि उक्त परीक्षा को सुचारु, शुचितापूर्ण और नकलविहीन बनाये रखें। परीक्षा की गरिमा गिरने न पाए। बैठक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सिर्फ वीरता पर मिलेगा अहिल्याबाई पुरस्कार
वीरता, खेलकूद तथा साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाने वाला महारानी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार अब सिर्फ  वीरता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा। शासन द्वारा इस संबंध में पत्रक जारी कर वर्ष 2016-17 हेतु वीरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का आवेदन उनकी वीरता संबंधी उपलब्धियों, व्यक्तिगत विवरणों के स्पष्ट प्रस्ताव, संस्तुति सीडी सहित 20 नवंबर तक मांगे गए हैं। डीएम राम गणेश ने ने कहा कि वीरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले व्यक्ति अपना आवेदन पत्र जिला सूचना कार्यालय शाहजहांपुर मेें 15 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed