फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET paper turns out to be easy; candidates delighted.

Shahjahanpur News: टीईटी का पेपर आया सरल, अभ्यथियों के चेहरे खिले

Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
TET paper turns out to be easy; candidates delighted.
इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देकर परीक्षा केंद्र से निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को काफी आसान बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी और गणित के प्रश्न काफी सरल रहे। परीक्षा में 300 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को केवल एक पाली में परीक्षा हुई। सुबह साढ़े नौ बजे जीएफ कॉलेज के ए और बी ब्लॉक, इस्लामिया इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों के बैग कॉलेज के गेट पर ही जमा करा दिए गए। पुलिस ने उनकी तलाशी ली।
विज्ञापन

इसके बाद बायोमीट्रिक के जरिये पहचान की गई। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद इस्लालिया इंटर कॉलेज से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए थे। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र काफी सरल था। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा में 3792 के सापेक्ष 3492 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
प्रश्नपत्र काफी सरल आया। सभी विषयों के सवाल काफी सरल थे। जिसने पढ़ाई की है, उसको पेपर पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हिंदी और गणित के सवाल काफी सरल थे।

- श्रीश राज
--
बहुत ही सरल प्रश्नपत्र आया। किसी प्रश्न को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। पर्यावरण अध्ययन को लेकर असमंजस था, लेकिन उसके प्रश्न भी सरल आए। आसानी से समय रहते पेपर हल हो गया।
- अरुण कुमार

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed