{"_id":"585821c74f1c1b1b64e39514","slug":"tet-7770-candidates-appeared-in-the-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा में शामिल हुए 7,770 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा में शामिल हुए 7,770 परीक्षार्थी
Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा देकर अाए परीक्षाथी
Link Copied
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नगर मेें आठ केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 7,770 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। टीईटी परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, सत्यपाल सिंह महाविद्यालय, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, आर्य महिला महाविद्यालय, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में हुई परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एडीएम ने बताया कि परीक्षा में कुल 8,277 अभ्यर्थियों में 507 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह 7,770 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे। दो पालियों में हुई परीक्षा छूटने केे बाद शहर के केंद्रों के आसपास यातायात की समस्या खड़ी हो गई। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पेपर छूटने के समय ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए राहगीरों से परेशानी से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।