फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Testing done after a long wait.. water filled on the road due to leakage

लंबे इंतजार के बाद हुई टेस्टिंग.. लीकेज होने से सड़क पर भरा पानी

Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Testing done after a long wait.. water filled on the road due to leakage
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद रविवार को शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति की टेस्टिंग की गई। मोहल्ला अहमदपुर रेती में पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान लीकेज होने से सड़क पर पानी भर गया। शाम तक जल निगम के अधिकारियों को लीकेज की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल व अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्र में छह ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। इन ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली गई और 16 हजार लोगों को कनेक्शन दिए गए। इसके बावजूद शहरवासी काफी समय से जलापूर्ति शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को अहमदपुर रेती में निर्मित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। पानी का प्रेशर अधिक होने की वजह से पाइप लाइन में लीकेज हो गया और सड़क के भीतर से पानी निकलने लगा। इसको देखकर राहगीर थम गए। कुछ ही देर में लीकेज की वजह से सड़क पर पानी भर गया। लीकेज होने के बावजूद जल निगम के अधिकारियों को शाम तक जानकारी नहीं हुई ओर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुआ ओवरहेड टैंकों का निर्माण
जल निगम की ओर से अमृत योजना के दूसरे चरण में शहर के छह स्थानों पर ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया गया है। इसमें आवास विकास, रेती, राजघाट पुलिस चौकी के सामने, सराय काइयां, किला व कैंट क्षेत्र शामिल है। इन ओवरहेड टैंकों से 18 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य जल निगम को मिला था। इसमें से करीब 16 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कनेक्शन के बाद भी देना पड़ता है वाटर टैक्स
शहर में 15 साल पहले पुरानी पाइप लाइन डाली गई थी। नगर निगम द्वारा इस पाइप लाइन के 200 मीटर के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति को वाटर टैक्स देने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यहां तक कई ऐसे लोग है जो बिना कनेक्शन के ही वाटर टैक्स दे रहे है। इस समस्या का निस्तारण कराने के लिए अक्सर लोग निगम के चक्कर लगा रहे है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

रेती मोहल्ले में नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम शुरू हुआ है। लीकेज होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो उसको दिखवा लिया जाएगा और लीकेज ठीक करा देंगे। - सुनील कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed