{"_id":"689238cba8b7b24fb50e2d10","slug":"tenders-cancelled-in-connection-with-construction-work-in-kalan-block-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149776-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलान ब्लॉक में निर्माण कार्यों के संबंध में निविदाएं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलान ब्लॉक में निर्माण कार्यों के संबंध में निविदाएं निरस्त
विज्ञापन
कलान। निर्माण कार्यों की निविदाएं जारी करने में अनियमितताओं को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को ही ब्लॉक के अधिकारी बैकफुट पर आ गए। खंड विकास अधिकारी ने निविदाएं निरस्त करने के साथ ही निविदाएं देने वाली फर्म को छह माह के लिए काली सूची में डाल दिया। इसी के साथ बीडीसी सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
निविदाएं जारी करने में घपले का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने सोमवार से ब्लॉक गेट के सामने मंदिर परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया था। उनका आरोप था कि चहेते ठेकेदारों को लाभान्वित करने के लिए निविदाओं का प्रकाशन अन्य जनपदाें के समाचार पत्रों में गत एक अगस्त को कराया गया, जबकि निविदा फार्मों की बिक्री 23 जुलाई से शुरू कर दी गई।
इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को भी तमाम बीडीसी सदस्य धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इसी बीच बीडीओ ने सभी निविदाएं निरस्त करने का आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत समिति की गत अप्रैल में हुई बैठक का मानदेय अब तक नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पहले मानदेय नकद दिया जाता था, लेकिन इस बार उनसे खाता नंबर लिए जाने पर भी उन्हें धनराशि नहीं भेजी गई। इस बीच, पूर्व में जारी टेंडर निरस्त होने पर संबंधित फर्म के संचालक का कहना है कि वह इस निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय की शरण लेंगे।
000
जिस फर्म के टेंडर स्वीकृत किए गए, उसके स्तर से कराए गए कार्यों में इस्तेमाल ईंटें सील कर उनका पीडब्ल्यूडी से परीक्षण कराया गया। ईंटों की गुणवत्ता ठीक नहीं पाए जाने पर टेंडर निरस्त कर फर्म को छह माह के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस फर्म को फिलहाल कोई काम नहीं दिया जाएगा।
-रवि सिंह, खंड विकास अधिकारी, कलान