{"_id":"6931c322cc364d9f0d0a52d8","slug":"tender-process-for-ecce-educators-begins-again-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159451-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के लिए फिर निविदा प्रक्रिया आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के लिए फिर निविदा प्रक्रिया आरंभ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर के 168 पदाें पर भर्ती के लिए फिर से निविदा प्रक्रिया को शुरू किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नई फर्म की तलाश शुरू कर दी है।
ईसीसीई एजुकेटर के लिए 5668 आवेदन किए गए थे। कई महीने प्रक्रिया चलने के बाद भर्ती विवादों के घेरे में आ गई। आरोप लगा कि कार्यदायी संस्था ने मेरिट सूची में कम अंकों वालों को चयनित कर लिया। इसे लेकर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद 361 प्रत्यावेदन आए थे।
इसमें गड़बड़ी उजागर हो गई थी। मेरिट बनाने में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए फर्म ब्लैकलिस्ट कर दी गई थी। अब नए सिरे से भर्ती कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि नई फर्म से ही भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।