Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tender process completed, construction of FOB will start soon

Shahjahanpur News: टेंडर की प्रक्रिया पूरी, जल्द ही शुरू होगा एफओबी का निर्माण

Sun, 30 Jul 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tender process completed, construction of FOB will start soon
शाहजहांपुर। रेलवे जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण होना है। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। हालांकि उससे पहले अमृत योजना के तहत चुने गए शाहजहांपुर जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य का शिलान्यास होना है।
विज्ञापन




शाहजहांपुर जंक्शन को अमृत योजना के तहत चुना गया है। इसको एनएसजी-3 की श्रेणी में बदला जाएगा। इसके लिए शाहजहांपुर-पीलीभीत आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बने प्लेटफार्म से मालगोदाम रोड को जोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया पुल बनाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए बजट आवंटित कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि अमृत योजना के तहत होने वाले कार्यों का शिलान्यास किए जाने की योजना चल रही है। इसको लेकर मंडल मुख्यालय से सूचना मिली है। हालांकि अभी शिलान्यास के लिए कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगले 15 से 20 दिनों में हो सकता है। अमृत योजना के तहत चयनित सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्यों का शिलान्यास एक साथ किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एफओबी के अलावा ये कार्य भी होंगे

जंक्शन पर शाहजहांपुर-पीलीभीत की ट्रेनों का आवागमन होने वाले प्लेटफार्म नंबर सात से लेकर मालगोदाम रोड तक एफओबी का निर्माण होना है। साथ ही एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सामान उठाकर एफओबी की सीढि़यां न चढ़नी पड़ें। इनके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाने की योजना भी है। इसके तहत शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन के प्लेटफार्म को मुख्य जंक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण भी होगा।





तोड़ा जाएगा जीआरपी थाना और यात्री विश्रामालय


रेलवे जंक्शन पर ही प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाना, डाकघर, पार्सल, यात्री विश्रामालय, कैरिज एंड वैगन ऑफिस, आरपीएफ थाना स्थित है। इनको भी हटाए जाने का विचार है। इसको लेकर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम रहे अजय नंदन ने अपने निरीक्षण के दौरान निर्देश किया था। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इन भवनों को हटाकर कुछ और बनाया जा सकता है। जबकि हटाए जाने वाले भवनों में चल रहे कार्यालयों के लिए दूसरी जगह दी जाएगी।







- 05 हजार यात्री हर रोज यहां से सफर करते हैं। इतने ही आने की संभावना है।



- 67 जोड़ी अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन किया जाता है।



- 150 मालगाड़ी भी यहां से गुजरती हैं।



अमृत योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का जल्द ही शिलान्यास होने वाला है, जिसके संकेत उच्चाधिकारियों से प्राप्त हुए है। हालांकि अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है। शिलान्यास के बाद एफओबी आदि का निर्माण शुरू होगा। इसका टेंडर हो चुका है। - पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed