फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ten thousand rupees were swindled in the name of getting a house

Shahjahanpur News: आवास दिलाने के नाम पर दस हजार की ठगी

Mon, 28 Apr 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees were swindled in the name of getting a house
पुवायां। आवास दिलाने के नाम पर महिला से दस हजार की ठगी कर ली। इसके बाद मां बेटी ने थाने पहुंचकर पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने कुछ ही देर में जांच करके मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

गांव बुझिया निवासी लालाराम की पत्नी ममता देवी अपनी पुत्री नीलम के साथ रविवार शाम को थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह दोपहर में घर से पुवायां आई थी। पुवायां में उन्होंने जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपने बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह पुत्री के साथ गांव खिरिया पाठक में एक मजार पर चली गईं थी। मजार से आने के बाद घर आने के लिए हाईवे पर बड़ागांव में बिजली उपकेंद्र के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। एक बीच बाइक सवार एक युवक मौके पर आया और मां-बेटी को पुवायां तक छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवक ने महिला को बहाने से बाइक से उतार दिया और किशोरी को लेकर बाईपास होता हुआ भाग निकला। युवक ने किशोरी को धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देगा। गांव गंगसरा के पास युवक ने नीलम से दस हजार रुपये लूट लिए और बाइक से उतारकर भाग निकला। नीलम ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और नीलम को लेकर थाने आए। लूट की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर मामले की जांच की तो मामला ठगी का निकला। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि एक ठग बाइक से महिला के घर गया था और आवास दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद महिला ने पुवायां आकर खाते से तीन हजार रुपये ठग के बताए नंबर पर ट्रांसफर कराए और सात हजार रुपये निकालकर उसे नगद दे दिये। ठग के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed