{"_id":"61d88dd1bd0c8977302bb741","slug":"ten-new-patients-of-corona-infection-found-shahjahanpur-news-bly471855645","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के दस नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के दस नए मरीज मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के नए मामले रोजाना मिल रहे हैं। शुक्रवार को जांच में कोरोना संक्रमण के दस नए मरीज मिले हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 53 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 3495 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 1727 लोगों की आरटीपीसीआर जबकि 1768 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इन लोगों में से दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक व्यक्ति उत्तराखंड से हाल में लौटा था। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर जांच कराई थी और रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव मिली।
शुक्रवार को 32, 768 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15 से 18 उम्र के 11693 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर रहा है। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। दो गज की दूरी बनाए रखें और मास्क लगाकर ही घर के बाहर निकलें। संवाद