फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temporary encroachments on the drain and service road will be removed tomorrow.

Shahjahanpur News: नाले और सर्विस रोड से कल हटेगा अस्थायी अतिक्रमण

Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Temporary encroachments on the drain and service road will be removed tomorrow.
कांट। नगर पंचायत क्षेत्र में नाले और सर्विस रोड पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को शनिवार को हटाया जाएगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर प्रभात राय और अधिशासी अधिकारी नूरजहां के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाएगी। कब्जाधारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नाले और सर्विस रोड पर चबूतरे बनाने के साथ अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने इसी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था और संबंधित लोगों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने के साथ जल निकासी व्यवस्था बाधित होने की आशंका है। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि शनिवार को थाना दिवस के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में टीम गठित कर नाले और सर्विस रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed