{"_id":"6ac3fe868953e9ab8d040fa5","slug":"temple-premises-immersed-in-devotional-fervor-devotees-rejoice-on-the-occasion-of-shri-krishna-janmotsav-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186656-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भक्ति रस में डूबा मंदिर परिसर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भक्ति रस में डूबा मंदिर परिसर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
रुद्र बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास पंडित अंकुर शुक्ल। संवाद
शाहजहांपुर। श्री रुद्र बालाजी धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान भक्ति रस में श्रद्धालु सराबोर रहे।
कथाव्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार, नंदोत्सव और बाल लीलाओं का वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।
कथा के प्रथम सत्र में राजा परीक्षित को कंस के अत्याचार और देवकी-वासुदेव को कारागार में बंद किए जाने का प्रसंग सुनाया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पुनीत शुक्ल और राधे रमन शुक्ल ने पुंडरीकाक्ष की ओर से कथा सेवा में सहभागिता की। चौथे दिन के यजमान रमन शुक्ल, रितु शुक्ला, पुनीत शुक्ल, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भागवत कथा के विश्राम पर हुआ हवन और भंडारा
कुर्रियाकलां। महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विश्राम हुआ। सोमवार दोपहर कथा के समापन के बाद हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य हनुमान शरण द्विवेदी ने यजमानों से विधिवत हवन कराया। इसके बाद भंडारे में कन्याभोज कराया गया। यजमान ब्रजेश अग्निहोत्री ने कन्याओं को दान-दक्षिणा दी। उमेश अग्निहोत्री ने कथा व्यास अनिल मिश्रा को अंगवस्त्र और दान-दक्षिणा देकर विदाई दी। आयोजन में इंद्रेश अग्निहोत्री, उदित दीक्षित, नन्हेलल्ला, अवनीश, मोहित आदि का सहयोग रहा। संवाद