फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperatures rise above normal; the hot air begins to take the form of a heatwave.

Shahjahanpur News: तापमान सामान्य से अधिक, लू का रूप लेने लगी गर्म हवा

Tue, 19 May 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise above normal; the hot air begins to take the form of a heatwave.
सोमवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवती। संवाद - फोटो : विधायक को ज्ञापन सौंपती आशा व संगिनी कार्यकर्ता।
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिन में गर्म हवा लू का रूप लेने लगी हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तापमान में वृद्धि होने के साथ लू का असर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

मई माह में सामान्य अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहता है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री अधिक रहा। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। सुबह हल्के बादल रह सकते हैं। आर्द्रता 40 प्रतिशत हैं। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने के साथ लू का असर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed