फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsildar and Naib Tehsildar will also keep an eye on the cleanliness of the city area

Shahjahanpur News: तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी रखेंगे नगर क्षेत्र की स्वच्छता पर नजर

Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar and Naib Tehsildar will also keep an eye on the cleanliness of the city area
शाहजहांपुर। एक अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की गई। अभियान में संचारी रोग से निपटने के लिए संबंधित विभागों से सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण व 17 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिन विभागों को दायित्व दिए गए वह पूर्ण तरीके से कार्य करते हुए सहयोग करें। उन्होंने वीडीओ, एडीओ पंचायत को न्याय पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी नगर क्षेत्र की स्वच्छता पर नजर बनाए रखेंगे। डीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में तैनात सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि स्वच्छता बिंदुओं पर एक प्रारूप तैयार कर सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराएं। प्रतिदिन उस पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की रिपोर्ट प्राप्त करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए मोबाइल टीमें बनाकर कूड़े से संबंधित शिकायतों को निस्तारण कराएं। तहसीलों पर जागरूता कैंप भी लगाए जाएं। डीएम ने स्वच्छता के प्रबंध के साथ नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग कराने के लिए भी कहा है। उन्होंने विद्यालयों में तुलसी के पौधे लगाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed