फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsil Bar Association launched a strike

तहसील बार एसोसिएशन ने शुरू की हड़ताल

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील बार संघ के महामंत्री ओमवीर सिंह यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज वकील बुधवार से हड़ताल पर चले गए।
तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री ओमवीर सिंह यादव मंगलवार को तहसील दिवस में गांव बद्रीपुर हदीरा के वेदप्रकाश का मामला लेकर गए थे। ओमवीर के अनुसार वेद प्रकाश बेटी की शादी पर अपने पापुलर के पेड़ बेचना चाहते हैं। एसडीएम ने लेखपाल आदि से जांच कराने के बाद पेड़ बेचने की अनुमति दे दी है, लेकिन सीओ पेड़ नहीं कटने दे रहे हैं। वार्ता के दौरान ओमवीर यादव और सीओ अरूण कुमार के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद सीओ ने ओमवीर यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील बार संघ की आपात बैठक बुलाई गई और महामंत्री ओमवीर सिंह यादव पर दर्ज कराई रिपोर्ट के मामले में चर्चा की गई। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में महामंत्री के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट एक्सपंज करने, एसडीएम के आदेश के बाद भी सीओ के पेड़ काटे जाने पर रोक लगाने की जांच कराए जाने, जांच के दौरान सीओ को हटाए जाने की मांग की गई है। तय हुआ कि इस प्रकरण में सेंट्रल बार और तीन अन्य तहसील बार संघों से समर्थन मांगा जाएगा। मांग पूरी नहीं होने तक अदालतों का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के बाद वकील एसडीएम से भी मिले और महामंत्री के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट एक्सपंज नहीं होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में तहसील बार संघ के तमाम वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed