फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsil administration is not paying attention... now farmers will burn effigies

Shahjahanpur News: तहसील प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान...अब पुतला दहन करेंगे किसान

Fri, 10 Oct 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration is not paying attention... now farmers will burn effigies
पुवायां मंडी के किसान भवन में धरना स्थल पर एकत्र हुए भाकिमयू कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
पुवायां। चार दिनों से मंडी के किसान भवन में धरना दे रहे भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने किसी अधिकारी के वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचने से नाराज होकर तहसील प्रशासन का पुतला दहन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को 21 सूत्री ज्ञापन देने के बाद सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सात अक्तूबर से मंडी के किसान भवन में धरना शुरू किया था। शुक्रवार को चौथे दिन धरनास्थल पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही तमाम किसान एकत्र हुए।
विज्ञापन

तहसील के किसी अधिकारी के सुध नहीं लेने पर एसडीएम की कार्यशैली पर रोष जाहिर किया। इसके बाद चार समस्याओं को लेकर दूसरा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि वे लोग पुतला दहन और चक्का जाम करने पर बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, तहसील अध्यक्ष सियाराम शर्मा, तहसील प्रभारी रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भाकियू भानु गुट का डाक बंगला में चल रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि शनिवार को संगठन की जिले पर होने वाली मासिक बैठक पुवायां में धरनास्थल पर होगी। बैठक में पुवायां तहसील प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि लगातार किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसानों का समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed