फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager's homeguard's son tried to rape her, beaten up to protest

किशोरी से होमगार्ड के बेटे ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager's homeguard's son tried to rape her, beaten up to protest
पुवायां (शाहजहांपुर)। सरकार ने एडवाइजरी जारी कर महिला उत्पीड़न के मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी थानेदारों की मनमानी के आगे सरकार के आदेश बेकार हैं। शुक्रवार रात पुवायां में 13 वर्षीय किशोरी से होमगार्ड के बेटा ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी को पीटा और कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित के तहरीर देने पर पुवायां थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका दिया।
विज्ञापन

पुवायां इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पड़ोस के गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। गांव में शुक्रवार रात देवी जागरण था। उनका बड़ा बेटा और 13 साल की बेटी जागरण देखने गए थे। रात लगभग ढाई बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में बेटा लघुशंका के लिए रुक गया। बेटी आगे चली गई। तभी किशोरी को उसी गांव में रहने वाले एक होमगार्ड के बेटा खींचकर पड़ोस के एक शौचालय में ले गया। आरोपी के साथ मौजूद उसका चचेरा भाई तमंचा ताने खड़ा था। आरोपी ने जबरन किशोरी से कपड़े उतरवाए और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। इस बीच किशोरी का भाई शोर सुनकर पहुंच गया। भाई ने किशोरी को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया। भाई के शोर मचाने पर उसे आरोपी व उसके चचेरे भाई ने तमंचे की बट और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसका पता लगने पर होमगार्ड और परिवार के बाकी लोग लाठी, डंडे लेकर जा पहुंचे। उन लोगों ने भाई-बहन की पिटाई की और घटना के बारे में कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी को बगैर कपड़ों के घर जाना पड़ा। शनिवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी का पिता होमगार्ड होने के साथ पुवायां कोतवाली में तैनात होने के कारण पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की जांच कराई जाएगी। घटना सही पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
वर्जन
आरोप बड़ा था, इसीलिए मैंने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। गांव के लोगों से जानकारी की। जांच में पता चला की जागरण में रुपये देने को लेकर किशोरी के भाई और आरोपियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई थी। गांव के लोगों से भी मामले की पूरी जानकारी की गई है। दुष्कर्म के प्रयास का मामला बिल्कुल झूठा पाया गया है। मारपीट की रंजिश में झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मतीन खां, एसआई पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed