{"_id":"683decbf824e1ea65a07beeb","slug":"teenager-molested-at-wedding-ceremony-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-145216-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी समारोह में किशोरी से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी समारोह में किशोरी से छेड़खानी
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के नाचने के बीच एक युवक घुस आया और किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। इसे लेकर जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
सोमवार की रात करीब नौ बजे विवाह समारोह के दौरान महिलाएं नाच रहीं थीं। तभी एक युवक उनके बीच घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब महिलाओं ने विरोध किया तो झगड़े पर आमादा हो गया। आरोप है कि युवक ने एक किशोरी के साथ गलत हरकत कर दी थी। इसे लेकर मारपीट होने लगी।
सूचना पर थाना आरसी मिशन पुलिस मौके पर आ गई और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद