फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager jailed , accused of rape

किशोरी के रेप के आरोपी को जेल

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम घर से निकली किशोरी को अगवा कर रात भर अपने दुकान में गैंगरेप करने के मामले के मुख्य आरोपी गांव रायपुर का पप्पू उर्फ नियाजुद्दीन को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।  पीड़ित का एक्सरे समेत पाक्सो एक्ट के तहत मेडिकल जांच संबंधी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट सोमवार तक मिलने की संभावना है। अस्पताल से पीड़ित को परिवारवालों के साथ भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी 40 वर्षीय पप्पू उर्फ नियाजुद्दीन को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने उसके परिचित के यहां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह चार नहीं बल्कि छह बच्चों का बाप है। कस्बा के बाहर सियुरा मोड़ पर टेंट हाउस की दुकान चलाता है। गांव वालों में इसकी साख अच्छी नहीं है। शुरूआती पूछताछ में उसने किशोरी के सहमति से उसे साथ ले जाकर उक्त दुकान में शारीरिक संबंध बनाने के रूप में रेप करने की बात कबूली है। पीड़ित के भाई के तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट के तहत इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज हुई है जिसके तहत शौच के लिए घर से निकलने के दौरान पीड़ित को बाइक सवारों ने अगवा किया था। आरोपियों ने शोर मचाने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी किसी तरह बुधवार सुबह साढ़े सात बजे आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तो तत्काल पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा में किशोरी से गैंगरेप की घटना का मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ नियाजुद्दीन को कोर्ट के निर्देश पर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। एफआईआर में दर्ज दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार या मुख्य आरोपी ने भी पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम- पता नहीं बताया है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट सोमवार तक मिलने की उम्मीद है और पीड़ित का धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्यवाही पूरी कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन

- आरके भारतीय, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed