फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies of drowning while taking bath in Ramganga

रामगंगा में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of drowning while taking bath in Ramganga
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
परौर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी रमेश का 17 वर्षीय पुत्र रोहित रविवार को रामगंगा नदी में डूब गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को तलाश किया। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

रमेश गुप्ता की बहन उर्मिला देवी रामगंगा की पहनावन करने के लिए आई थी। रविवार को पूर्णिमा के दिन रामगंगा पार पहनावन के लिए पहुंची। उनके साथ भतीजा रोहित भी था। गंगा घाट पर पहुंचते ही रोहित ने कपड़े निकालकर नदी में उतर गया। वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रोहित को डूबता देखकर परिजन चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

हालांकि, उसे बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए। उसके शव की तलाश की गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। रोहित का शव घर पहुुंचने ही परिजन रोने-बिलखने लगे। उसकी मौत से भाई पंकज, बहन मोनी व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो वर्ष पहले रोहित की मां संतोषा देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर में रामगंगा में डूबे रोहित को देखने को लगी लोगों की भीड़ । संवाद

परौर में रामगंगा में डूबे रोहित को देखने को लगी लोगों की भीड़ । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed