{"_id":"659aea6c2e4d5199cc0604a8","slug":"teenager-beaten-up-after-getting-angry-over-missing-the-ball-while-playing-cricket-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-11250-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्रिकेट खेलते समय गेंद छूटने से नाराज होकर किशोर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्रिकेट खेलते समय गेंद छूटने से नाराज होकर किशोर को पीटा
विज्ञापन
पुवायां। क्रिकेट खेलते समय गेंद छूट जाने पर युवक ने किशोर को पीट दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया है।
गांव बगड़ेर निवासी रघुवीर प्रसाद की पत्नी चमेली देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनका पौत्र 12 वर्षीय विपिन कुमार भी मैच खेलने चला गया। विपिन के पास से गेंद निकली तो वह उसे नहीं पकड़ सका। इस पर क्रिकेट खेल रहे गांव के ही एक युवक शोभित ने उनके पौत्र को गिराकर पीटकर घायल कर दिया।
पिटाई से उनके पौत्र को गर्दन पर चोटें आईं। उधर, विपिन की पिटाई के समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया और एक्स एकाउंट से पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया है।