फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl, traumatized by blackmail and rape, attempts suicide by hanging.

Shahjahanpur News: ब्लैकमेल और दुष्कर्म से आहत किशोरी ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl, traumatized by blackmail and rape, attempts suicide by hanging.
तिलहर। घर में नहाते समय चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। मानसिक प्रताड़ना से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि करीब चार माह पहले घर पर बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर अजय ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि इसी दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मानसिक रूप से टूट चुकी किशोरी ने 27 जुलाई की सुबह करीब छह बजे कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसी समय कमरे में पहुंची मां ने उसे फंदे से उतार लिया। परिजन पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed