फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl strangled to death... body dumped in a field.

Shahjahanpur News: किशोरी की गला घोंटकर हत्या...खेत में फेंका शव

Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl strangled to death... body dumped in a field.
सिंधौली के गंधरपुर गांव ​स्थित खेत पर किशोरी का शव मिलने पर जांच करने पहुंचे एसपी सौरभ दी​क्षित
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गंधरपुर गांव में शनिवार दोपहर गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिला। उसके गले पर दुपट्टा कसा हुआ था। किशोरी की हत्या कर शव खेत पर फेंका गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी सरदार अली का खेत गंधरपुर गांव में चकरोड से करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर है। थोड़ी दूरी पर नहर है। इस मार्ग से लोगों का आना-जाना कम रहता है। जिनके खेत हैं, वहीं इस मार्ग से गुजरते हैं। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत पर खाद डालने गए ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर गए। फिर एसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी के गले पर दुपट्टे का फंदा कसा था। एक दुपट्टा उसके ऊपर से पड़ा हुआ था। उसने हल्के पीले रंग का सलवार-कुर्ता पहना हुआ था। बाएं हाथ में हरे रंग का धागा बंधा था। उसके हाथ में चोट के निशान थे। इससे लग रहा था कि उसने हत्यारे से संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
--
150 लोगों को दिखाया, नहीं हुई शव की पहचान
पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए करीब 150 ग्रामीणों को एक-एक कर मौके पर बुलाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए पुवायां सर्किल व सिटी सर्किल के सभी थानों के अलावा पीलीभीत के बिलसंडा, करेली व लखीमपुर खीरी जिले के थानों को शव का फोटो भेजा है।
--
पैरों व हाथों में लगी मिट्टी
खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा है। बाहरी लोग आकर धान की रोपाई करते हैं। किशोरी के घुटने के नीचे तक मिट्टी लगी है। पैरों व हाथों में लगी मिट्टी को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वह धान की रोपाई कर रही होगी। आसपास धान की रोपाई करने वाली महिलाओं को भी शव दिखाया, लेकिन सभी ने पहचानने से इन्कार कर दिया।

--
प्रथमदृष्टया शव 12 से 15 घंटे पुराना लग रहा है। शव नाबालिग का लग रहा है। थोड़ी दूरी पर लगे टोल के कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। तीन टीमें लगाई गईं हैं। शव शवगृह में रखवाया गया है। 72 घंटे तक उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम में मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।
-सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed