{"_id":"699751ff2166c099c20bdcef","slug":"teenage-girl-injured-after-falling-from-roof-due-to-monkey-attack-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166081-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर के हमले में छत से गिरकर किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर के हमले में छत से गिरकर किशोरी घायल
Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
तिलहर/निगोही। बंदर के हमला करने से घबराकर छत से गिरी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मोहल्ला इमली निवासी फिरासत की 14 वर्षीय पुत्री अमरीन बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे छत पर सूखने के लिए डाले कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान अचानक बंदर के हमले में उसका संतुलन बिगड़ गया। वह छत से नीचे गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव जहानपुर निवासी सावित्री देवी बुधवार को डडिया बाजार खरीदारी करने जा रहीं थीं। रास्ते में बंदरों ने उन्हें काट लिया। ग्राम पंचायत परसरा परसरी निवासी प्रदीप कुमार सिंह बुधवार की शाम छत पर से लकड़ियां उठाने गए थे, तभी बंदरों के झुंड ने उनको घेरकर काट लिया। गांव भर्रीबसंतपुर की प्रिया ने बताया कि बुधवार रात वह अपने छोटे भाई सिकंदर, हरनाम सिंह, बहन मीना के साथ घर में लेटी हुई थीं। तभी एक बिल्ली ने चारों को काट लिया। सभी लोगों को बृहस्पतिवार को सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डाॅ. नितिन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक कुत्ता, बिल्ली, बंदर काटने के 33 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।