{"_id":"66ffe554d9381889a00280de","slug":"teenage-girl-dies-by-drowning-in-river-in-shahjahanpur-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भैंस नहलाते समय हाथ में फंसी रस्सी नहीं निकाल पाई किशोरी, नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भैंस नहलाते समय हाथ में फंसी रस्सी नहीं निकाल पाई किशोरी, नदी में डूबकर मौत
Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में कठिना नदी में डूबकर 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। गुरुवार को नदी में भैंस नहलाते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर में कठिना नदी में डूबने से ग्रामीण सुखलाल की बेटी छाया (14) की डूबने से मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छाया भैंस को नहलाने नदी के किनारे गई थी। भैंस के गले में बंधी रस्सी को उसने हाथ में लपेट रखा था। भैंस नदी में भागी।
विज्ञापन
हाथ से रस्सी नहीं निकलने की वजह से छाया भी नदी के अंदर भैंस के साथ गहरे पानी में चली गई। आसपास जानवरों को चरा रहे बच्चों ने तुरंत ही उसके घर पर सूचना दी। परिवार वाले आए और तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पहले नवरात्र की वजह से स्कूल नहीं गई थी छाया
छाया बिरसिंगपुर स्थित स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को नवरात्र का पहला दिन था। इस वजह से वह स्कूल नहीं गई। उसे खेलते देखकर परिजनों ने उसे भैंस को नहलाने के लिए भेज दिया। उसकी मौत से मां पार्वती के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन