फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen dies, doctor accused of negligence

Shahjahanpur News: किशोर की मौत, डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teen dies, doctor accused of negligence
मृतक प्रमोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के मोहल्ला नजरपुर निवासी सीताराम के 17 वर्षीय बेटे प्रमोद की मौत हो गई। प्रमोद के भाई प्रशांत ने बताया कि भाई की हालत में सुधार न देखकर डाॅक्टर से बार-बार रेफर करने के लिए कहा, लेकिन नहीं किया। डाॅक्टर की लापरवाही से भाई की मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि रात करीब नौ बजे भाई प्रमोद को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद क्षेत्र के मोहल्ला खनपुरा स्थित नर्सिंग होम में भाई को भर्ती कराया। भाई की हालत में सुधार न होने पर रात 11 बजे डाॅक्टर से रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डाॅक्टर ने मना कर दिया। भाई की तबीयत ठीक न देख फिर सुबह पांच बजे डाॅक्टर से भाई को रेफर करने के लिए कहा, लेकिन रेफर नहीं किया। भाई का उपचार करते रहे। इसके बाद सुबह सात बजे भाई को ले जाने के लिए कहा। भाई को तुरंत बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने चेकअप कर भाई को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा की थी पास
- प्रशांत ने बताया कि प्रमोद ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। भाई काफी खुश था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। चार बहनों में दो की शादी हो चुकी है। वहीं, प्रमोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed