{"_id":"684dc5f0e64cf1bd9f05ad94","slug":"teen-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-146031-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खुदागंज। अभयपुर गांव में शनिवार रात हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे 14 वर्षीय शिवा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शिवा रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद गर्मी के चलते घर के बाहर रोड किनारे बैठा हुआ था। इस बीच तेज गति से आई रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से शिवा कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। वहीं, ग्रामीणों ने रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने को लेकर नाराजगी जताई है।
उनका कहना है कि यहां से निकलने वाली रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हमेशा लोगों को जान का खतरा बना रहता है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पकड़ा जाएगा। संवाद