फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teen climbed water tank to insist on marrying his girlfriend in shahjahanpur

इश्क में बना 'वीरू': पानी की टंकी पर चढ़ा 16 साल का किशोर, बोला- प्रेमिका से शादी करवाओ वरना कूद जाऊंगा

Mon, 07 Jul 2025 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 10:54 AM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक किशोर ने शादी की जिद पर हंगामा कर दिया। वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरा। 

विज्ञापन
teen climbed water tank to insist on marrying his girlfriend in shahjahanpur
पानी की टंकी पर चढ़ा किशोर (लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में 16 साल का किशोर रविवार रात पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां से कूदने की धमकी देने लगा, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर किशोर टंकी पर चढ़ा था। काफी समझाने पर डेढ़ घंटे बाद वह नीचे उतरा, तब पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

मां से बोला- मेरी शादी करवाओ 
चौक कोतवाली के राजघाट चौकी क्षेत्र निवासी किशोर का मोहल्ले की ही किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। किशोर ने अपनी मां को बताया और प्रेमिका से शादी कराने की बात कही। इस पर मां ने उसे डांट दिया। कहा कि बालिग होने पर शादी की बात करेंगे। लेकिन उसने जिद पकड़ ली। इसके बाद वह रात करीब नौ बजे नाराज होकर घर से चला गया और टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगा। किशोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 

यह भी पढ़ें- ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी से कूदने की दी धमकी 
सूचना मिलते ही किशोर की मां व अन्य परिजन पहुंचे। मां ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा तो बोला, मेरी शादी करवाओ, नहीं तो टंकी से कूदकर जान दे दूंगा। उसकी बात सुनकर मां के होश उड़ गए। इस पर लोगों ने पुलिस बुला ली। उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। उसे बताया गया कि वह अभी नाबालिग है। बालिग होने पर ही शादी हो सकती है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि किशोर को समझाकर टंकी से नीचे उतार लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed