फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   technician molested teen girl in government hospital in shahjahanpur

UP: सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन ने जांच के बहाने किशोरी को बुलाया, कमरे में ले जाकर की शर्मनाक करतूत

Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 04:59 PM IST
सार

निगोही सीएचसी पर किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने उसके पिता की ओर से आरोपी लैब टेक्नीशियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
technician molested teen girl in government hospital in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही सीएचसी में जांच के बहाने किशोरी से लैब टेक्नीशियन ने छेड़खानी की। किशोरी के चिल्लाने पर बाहर खड़ा पिता अंदर पहुंचा तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। उधर, आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।  

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का निगोही सीएचसी से इलाज चल रहा है। सोमवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे अनुराग कठेरिया नाम के व्यक्ति ने उसे कॉल कर कहा कि अपनी बेटी को लेकर अस्पताल आ जाओ। वह बेटी को लेकर अस्पताल गए, जहां अनुराग ने बेटी को कमरे में बुलाया और उसे बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


कमरे में रोते मिली किशोरी 
पांच मिनट बाद बेटी के चीखने की आवाज आई तो वह दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचा। रोते हुए लड़की ने पिता को बताया कि आरोपी ने जांच के बहाने उसे लिटाया और उससे छेड़खानी की। इस पर पिता ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी

निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed