{"_id":"66ff1ae03b3588aff30c72d4","slug":"team-formed-to-investigate-storage-of-explosives-after-accident-in-bareilly-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-128478-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली में हादसे के बाद विस्फोटक के भंडारण की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली में हादसे के बाद विस्फोटक के भंडारण की जांच के लिए टीम गठित
Fri, 04 Oct 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली में बारूद के अवैध भंडारण में विस्फोट से जनहानि के बाद शाहजहांपुर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। दिवाली के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विस्फोटक पदार्थों के वैध-अवैध भंडारण की जांच के लिए टीमें गठित कर दीं हैं। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और सीओ टीम के साथ जांच करेंगे।
हाल में ही शहर के मोहल्ला ककरा में भारी मात्रा में अवैध पटाखा और बनाने का समान बरामद हुआ था। बुधवार को बरेली में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट से पांच लोगों की जान चली गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को भी एक ने दम तोड़ दिया था। बरेली की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में एसडीएम, एफएसओ और स्थानीय पुलिस शामिल रहेगी। टीमें संदिग्ध स्थानों पर जांच करेंगी। इसके अलावा जो लाइसेंसधारक हैं, उनके प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम, सीओ, अग्निशमन विभाग के लोग शामिल रहेंगे।
बरेली में हुई घटना के बाद विस्फोटकों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी है। अगर कहीं अवैध रूप से पटाखे आदि बनाए जा रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम