{"_id":"687e3238a88210d731044738","slug":"team-did-not-come-in-table-tennis-competition-students-of-sudama-college-were-selected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-148608-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नहीं आई टीम, सुदामा कॉलेज की छात्राओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नहीं आई टीम, सुदामा कॉलेज की छात्राओं का हुआ चयन
विज्ञापन
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें मेजबान विद्यालय के अतिरिक्त कोई दूसरी टीम शामिल होने नहीं आई। विद्यालय की छात्राओं के बीच मैच कराकर मंडलीय टीम के लिए चयन किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैं। प्रचार-प्रसार के अभाव में विद्यालयों की टीमें ही शामिल नहीं हो रही हैं। सोमवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मेजबान स्कूल के अतिरिक्त कोई टीम नहीं पहुंची। तब स्कूल की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कराया गया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा दिव्या दुबे, अभ्या सिंह, सौंदर्या वर्मा और आस्था वाजपेयी का चयन मंडल स्तरीय बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया। विजेता छात्राओं को 13 अगस्त को जीआईसी बरेली में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंजरी यादव, क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम कोच प्राची त्रिवेदी व मैनेजर मनीषा दुबे उपस्थित रहीं।