फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers will be able to take advantage of inter-district transfer by coordinating with each other

आपस में समन्वय कर अंत:जनपदीय स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगे शिक्षक

Sun, 18 Jun 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be able to take advantage of inter-district transfer by coordinating with each other
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही अब अंत:जनपदीय स्थानांतरण भी होंगे। इसके तहत शिक्षकों का जिले के अंदर विद्यालयों में तबादला हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक के 2720 विद्यालय हैं, जिसमें 7000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं। इनमें से 10 प्रतिशत शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंतरजनपदीय स्थानांतरण का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में अपनी फाइलें भी जमा कर दी हैं। इनके सत्यापन के बाद कटऑफ जारी की जाएगी। इनके साथ ही अंत:जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसमें शिक्षकों का एक विद्यालय से दूसरे में जिले के अंदर ही स्थानांतरण हो सकेगा। इसके लिए शिक्षक आपस में समन्वय कर एक-दूसरे के विद्यालय में अपना तबादला करवा सकेंगे।
विज्ञापन

बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि अंत:जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद बीएसए कार्यालय में फाइलें जमा करनी होंगी, उनका सत्यापन होगा। शिक्षक आपसी समन्वय से तबादला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed