फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers were taught interesting science related activities

Shahjahanpur News: शिक्षकों को सिखाईं विज्ञान से जुड़ी रोचक गतिविधियां

Mon, 30 Dec 2024 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers were taught interesting science related activities
जीआईसी में दो दिवसीय प्र​शिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रश​स्ति पत्रों के साथ ​विज्ञान शिक्षक।
शाहजहांपुर। जीआईसी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को विज्ञान से जुड़ी रोचक गतिविधियां सिखाई गईं। साथ ही उनसे मॉडल बनवाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन के तहत संचालित लैब ऑन ए बाइक/लैब इन ए बॉक्स बंडा के अंतर्गत आयोजित हुआ।
विज्ञापन

टाटा पावर के सहयोग से चलने वाले इस कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर शिखर शर्मा ने विज्ञान को लेकर एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग गतिविधियां कराई। इनमें भौतिक के गति व बल, फलों से अभिक्रिया ढूंढ़ना और रसायन विज्ञान की गिरगिट अभिक्रिया, नीली बोतल प्रयोग, पीएच टेस्ट जैसी गतिविधियां रहीं। लो कॉस्ट मॉडल, एंटी ग्रेविटी, द्रव्यमान केंद्र, गुरुत्व केंद्र पर आधारित मॉडल बनवाए गए। जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्तिपत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रशिक्षण सहायक शंकर शर्मा, शिक्षक राकेश सुमन, विमल कुमार, वैभव शुक्ला, प्रेमशंकर सक्सेना, सुरेंद्र पाल, राजीव श्रीवास्तव, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed