फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers' union officials involved in anti-social activities were suspended and expelled

Shahjahanpur News: विरोधी गतिविधियों में लिप्त शिक्षक संघ पदाधिकारियों पर गिरी गाज, निष्कासित

Sun, 27 Jul 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union officials involved in anti-social activities were suspended and expelled
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मुनीश मिश्रा गुट ने संगठन से किनारा करने वाले ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियाें को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्हें छह साल तक के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के आठ ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी मुनीश मिश्रा गुट को छोड़कर पांडेय गुट में शामिल हो गए थे। शनिवार को जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने बैठक में संगठन के संविधान और अनुशासन की अवहेलना करने वाले आठ पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता और पद से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैतीपुर अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर, कटरा-खुदागंज अध्यक्ष अरविंद सिंह, जलालाबाद अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सिंह , मदनापुर ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, निगोही अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, खुटार अध्यक्ष प्रमोद सिंह, शिक्षक अरुण भदौरिया, शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला संयुक्त मंत्री डॉ. विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed