फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers' suggestions should be implemented within a week: DM

एक सप्ताह के अंदर लागू किए जाएं शिक्षकों के सुझाव : डीएम

Fri, 22 Nov 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers' suggestions should be implemented within a week: DM
कलक्ट्रेट सभागार में ​शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप ​सिंह। स्रोत : प्
शाहजहांपुर। विद्यालयों की स्थिति में सुधार के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव देने वाले शिक्षकों के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की। शिक्षकों ने अपने सुझावों को प्रस्तुत किया। इन पर विचार के बाद डीएम ने इन्हें एक सप्ताह के अंदर लागू करने के लिए एक फ्रेमवर्क बनाने की बात कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक में 200 से अधिक शिक्षकों का सुझाव भेजना इस बात का सबूत है कि हम सभी कुछ न कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परिवर्तन का उदाहरण पेश किया। कहा कि सभी सुझावों पर विचारों के बाद यह बात सामने आई है कि विद्यालय में प्रार्थना सभा बहुत ही महत्वपूर्ण है। विद्यालय के प्रबंधन में गांव के हर व्यक्ति की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सुझावों व विचारों को एक सप्ताह के अंदर लागू करने के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

लेंग्वेज लेबोरेट्री आदि के लिए शिक्षकों की एक टीम को अवलोकन करने के लिए बाहर भी भेजेंगे। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने सर्वप्रथम विद्यालयों का मूलभूत आधार ढांचा बेहतर करने व समान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बैठक में शिक्षकों ने दिए ये सुझाव
- शिक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फुल यूनिफॉर्म में विद्यालय आने वाले बच्चों का सम्मान करना चाहिए। विवेक कुशवाहा ने शिक्षण में ऑडियो-विजुअल तकनीक के प्रयोग का सुझाव दिया। प्रेमपाल गंगवार ने विद्यालय की गतिविधियों में समस्त शिक्षकों को शामिल करने, कुंवर पाल सिंह ने म्यूजिकल रूम सिस्टम, बोलती दीवारें, सुमन सिंह ने रिबन आइडिया, सुरेंद्र सिंह ने योगासन के प्रयोग से बच्चों को बलिष्ठ बनाने तथा पल्लवी गुप्ता ने एकल विद्यालय होते हुए भी नामांकन में वृद्धि के तरीके पर सुझाव दिए। इसी तरह से विनायक मिश्रा, रंजना यादव, सरताज अली, अभिषेक दीक्षित, माला सिंह, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार अवस्थी, ममता शुक्ला ने भी अपने सुझावों का रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed