{"_id":"676daeb18efcd4db920e3927","slug":"teachers-should-plan-the-best-work-with-the-available-resources-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134349-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उपलब्ध संसाधनों में श्रेष्ठ काम की योजना बनाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उपलब्ध संसाधनों में श्रेष्ठ काम की योजना बनाएं शिक्षक
Fri, 27 Dec 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में बेसिक स्कूलों की प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे प्रमाणपत्र के साथ। स्रोत स्कूल
पुवायां। हमारे पास जो भी संसाधन मौजूद है, उनसे सर्वश्रेष्ठ काम की योजना बनाना शिक्षक का दायित्व है। यह बात बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में स्कूलों का संतृप्तीकरण 85 प्रतिशत है। 94 फीसदी छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा चुकी है। 85 प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बन चुकी है। डायट प्रशिक्षुओं के आकलन में सभी स्कूल निपुण पाए गए हैं।
33 प्रतिशत स्कूल सक्षम श्रेणी में आ गए है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों और उनके शिक्षकों को बीएसए ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों में लखनपुर के कृष्ण कुमार, बलरामपुर की रेखा बजाज, महुआ पाठक की भावना खंडूजा, उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाहिल के प्रेमचंद्र वर्मा, कंपोजिट विद्यालय कनपारा के इंद्रवीर, कसभरा की रिया श्रीवास्तव को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
रोली गुप्ता की रंगोली की बीएसए ने प्रशंसा की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंब्रिज कान्वेंट की प्रधानाचार्य अनुश्रिता सिंह उपस्थित रहीं। संचालन अमिता शुक्ला और गौरव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
--
टीम ने किया सोशल ऑडिट
पुवायां। इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ की सोशल ऑडिट टीम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पुवायां में सोशल ऑडिट किया। टीम में विश्वविद्यालय में सोशल ऑडिट प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर एसएम आरिफ, डॉक्टर अरीना नाजनीन, नोडल ऑफिसर आदि मौजूद रहे। संवाद