शाहजहांपुर। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों ने हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर गुब्बारे छोड़कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।
अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों और शिक्षकों की जायज मांगों को टाल रही है। सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव है, लेकिन नीतियां उन्हें निराश कर रहीं हैं। महामंत्री हेमंत कुमार सक्सेना ने विचार रखे। इस बीच स्पष्ट किया कि नौ नवंबर को दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। इस मौके पर अमित भटनागर, ध्रुवकांत श्रीवास्तव, शोभित मिश्रा, सतीश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज राठौर, पुनीत सारस्वत, अमृत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद