{"_id":"6918d4f42a7d9937ae069507","slug":"teachers-expressed-happiness-over-the-approval-of-the-proposal-to-establish-the-university-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157832-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव के अनुमोदन पर शिक्षकों ने जताया हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव के अनुमोदन पर शिक्षकों ने जताया हर्ष
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज को राजकीय विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ होने पर खुशी जताते शिक्षक
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाली इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदन करने पर शिक्षकों ने खुशी जताई। शिक्षकों का कहना है कि इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में बहुत सुधार होगा।
यूनिवर्सिटी बनने की दिशा में एक और कदम शासन स्तर से बढ़ाए जाने के बाद महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। दिसंबर तक सारी प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के लिए स्वामी चिन्मयानंद ने मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट में संचालित स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, श्री दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, स्वामी धर्मानंद कॉलेज और एसएसएमवी को उच्चीकृत करते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ट्रस्ट की चल व अचल संपत्ति निशुल्क राज्य सरकार को दी है।
प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने कहा कि कॉलेज में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद जिले की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन होगा, साथ ही उच्च शिक्षा में गुणवत्ता में वृद्धि होगी। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के सृजन से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस दौरान इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना, डॉ. धर्मवीर परमार, डॉ. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. अभिषेक दीक्षित, डॉ. प्रीति, डॉ. रामशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।