फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers doing excellent work were honored with honors

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को नवाजा सम्मान से

Sat, 06 Sep 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teachers doing excellent work were honored with honors
शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र।
शाहजहांपुर। जिलेभर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान से नवाजा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि किसी भी उद्देश्य को लेकर दृढ़ संकल्प कर लेने से आशा का दीप प्रज्ज्वलित हो जाता है और चुनौतियां हार जाती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1964 में रोपे गए शिक्षा के छोटे से पौधे ने तमाम कठिनाइयों को पार करते हुए एक विशाल वृक्ष का रूप ग्रहण कर लिया है। डॉ. कविता भटनागर ने गुरुवंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


एसएस कॉलेज के सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ.जयशंकर ओझा, डॉ.आदेश पांडे, प्रधानाचार्य डॉ.अमीर सिंह यादव, डॉ. मेघना मेंहदीरत्ता ने विचार व्यक्त किए। इस बीच डॉ.आलोक कुमार सिंह, डॉ. कविता भटनागर, डॉ.बरखा सक्सेना, अरविंद कुमार, कमलेश कुमार द्विवेदी, सोनू गुप्ता, नैंसी गुप्ता को स्वामी शुकदेवानंद ऋषि सम्मान से नवाजा गया। अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में आदित्य कुमार सिंह, ईशपाल सिंह, प्रो. मधुकर श्याम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

रोजा समेत कई जगह हुए समारोह

शाहजहांपुर। रोजा के हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग से बंडा में कार्यरत शिक्षक लाल सिंह कुशवाहा, उच्च शिक्षा से धर्मवीर सिंह, जीआईसी के प्रेम शंकर सक्सेना, संजय सरस्वती विद्यालय से वसंत त्रिवेदी, हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल से सुमन पंकज व शिक्षाविद डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री को दीपका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। मंच के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि स्कूल प्रबंध समिति की सदस्य व शिक्षाविद रहीं स्वर्गीय दीपिका त्यागी की स्मृति में शिक्षक सम्मान की शुरुआत की गई है। डॉ.विनय गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में नीरा त्यागी, मयंक मिश्रा, विद्यासागर त्यागी, योगेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, कटरा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, नगर शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट शिक्षक संतोष वर्मा, तरन्नुम बी, पल्लवी गुप्ता, अर्चना देवी, सपना गुप्ता, दक्षिता अग्रवाल, अनुभा, राकेश रोशन, सीमा सिंह, शैली चौधरी, निमिषा दुबे, आदर्श पांडे, विनोद कुमार, नरेश कुमार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद

--

राधाकृष्णन के चित्र पर अर्पित किए पुष्प : सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य संजय कपूर, गणित प्रवक्ता अतुल श्रीवास्तव, इतिहास प्रवक्ता राम सिंह, ज्वाला प्रसाद, संजय अग्निहोत्री, विशाल चंद्र, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

--

पूर्व विधायक ने शिक्षकों को किया सम्मानित ः जैतीपुर। सुरजूपुर गांव के पुत्तू सिंह चंद्र कुमारी इंटर कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा की ओर से शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश यादव ने सेवानिवृत अध्यापक खुशीराम वर्मा, पर्वतराम मौर्य, नरेश पाल गंगवार, श्रीराम यादव, श्योराज सिंह आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


--

उपवास रखकर अटेवा ने की पुरानी पेंशन की मांगः शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर अटेवा संगठन के पदाधिकारियों ने घंटाघर पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए संविधान निर्माता की प्रतिमा के सामने धरना दिया। जिला कैडर प्रमुख धनपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष कामद नाथ पाठक, अखिलेश माथुर, अमित यादव मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed