फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teachers dimand

पितृ विसर्जन अमावस्या का अवकाश घोषित करने की मांग

Tue, 05 Oct 2021 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
teachers dimand
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष ने डीएम को बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित वर्ष 2021 की अवकाश तालिका में छह अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या का अवकाश किन्ही कारणों से तालिका में छूट गया है। जबकि पूर्व के वर्षों में यह अवकाश होता रहा है।
विज्ञापन

महासंघ महामंत्री महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि पितृ विसर्जन अमावस्या का अवकाश परिषदीय विद्यालयों में घोषित करने का कष्ट करें। प्रतिनिधिमंडल में जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय, भावलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह, ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष अवस्थी, नगर अध्यक्ष पूर्णिमा रस्तोगी, निगोही ब्लॉक अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, कटरा खुदागंज ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed