फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers and officers did yoga amidst light rain

Shahjahanpur News: हल्की बारिश के बीच शिक्षकों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers and officers did yoga amidst light rain
शाहजहांपुर। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में योग शिविर लगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों तथा बीआरसी पर योग शिविर लगे। शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों ने योग किया। बहादुरगंज स्थित रोटी गोदाम में खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सोहन शुक्ल के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, भारतीय योग संस्थान के पवन सिंह, मयंक भूषण पांडे, शरण कौर, सुखमीत कौर, अर्चना जौहरी, पुनीत कुमार ने योगासन कराए। इस मौके पर पूर्णिमा रस्तोगी, ममता सचदेवा, अजरा बेगम, नीलम, अजरा बेगम, सुशील रस्तोगी, मुख्तियार, रचना जौहरी, कामिल, मोहम्मद लतीफ, आदिल, अनिल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से एसपी कॉलेज के पुराना भवन में प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने प्रतिदिन आधा घंटा योग करने की सलाह दी। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में हो रहे सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर शिक्षक राहुल सिंह, राम सिंह, सुशील कुमार, श्रवण कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता, सुरेश कुमार, ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, हरिश्चंद्र, विनोद कुमार, विमल मिश्रा, रवि कुमार, केके सिंह आदि मौजूद रहे।


इनके अलावा रिमझिम बारिश के बीच टाउनहाल स्थित हॉकी क्लब के बरामदे में नगर आयुक्त संतोश कुमार शर्मा समेत नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed