फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers and employees will support the nationwide strike

Shahjahanpur News: देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे शिक्षक व कर्मचारी

Fri, 06 Oct 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees will support the nationwide strike
ऋ​षिकांत पांडेय
शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से 21 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में हुई अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक शिवगोपाल मिश्रा ने की। इसके बाद फरवरी 2024 में भारत बंद की तैयारी है। हड़ताल और आंदोलन में जिले के सभी शिक्षक व कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन



जारी रहेगा संघर्ष: पुरानी पेंशन बहाली सभी शिक्षक व कर्मचारियों का अधिकार है। इसके लिए जितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे। बृहस्पतिवार को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। वहां भी यही निर्णय हुआ। - ऋषिकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

21 नवंबर को होगी ऐतिहासिक हड़ताल: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम में 21 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा हुई है। इसको सफल बनाने के लिए पूरे जिले में प्रचार किया जाएगा। शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक हड़ताल होगी। - सुनील मौर्या, महामंत्री, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन


10 को आएंगे राष्ट्रीय संयोजक: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस मुद्दे से पांच करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा है। 10 अक्तूबर को संयुक्त मंत्र के राष्ट्रीय संयोजक शिवगोपाल मिश्रा रेलवे मालगोदाम पर आकर आंदोलन को गति देंगे।- नरेंद्र त्यागी, जिला संयोजक, पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच

पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार: एनआरएमयू और एनआरएफ ने हमेशा संघर्ष किया है। हमारा इतिहास रहा है कि जिसके लिए संघर्ष किया, वह पाकर रहे। कई ऐसे मसले रहे हैं, जिनको सुलझाया गया है। पुरानी पेंशन बहाली को भी सरकार लागू कर दे, जिससे कोई बड़ा आंदोलन न हो। रेलवे कर्मचारी हड़ताल व भारत बंद के समर्थन में हैं। - शिवकुमार सक्सेना, शाखा सचिव, नार्दन रेलवे मेंस यूनियन शाहजहांपुर

पुरानी पेंशन हमारी वास्तविक जरूरत: हम पूरी तरह से पुरानी पेंशन योजना बहाली के पक्ष में हैं। यह हमारी वास्तविक जरूरत और बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है जब रिटायरमेंट के बाद यह नहीं मिलेगी तो हमारा जीवनयापन करना बहुत मुश्किल होगा। इसीलिए इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। सरकार मांगें माने, नहीं तो आंदोलन चलता रहेगा। - मंगरे लाल, जिलाध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ



सरकार को माननी होगी हमारी मांगें: सरकार को हमारी मांगें माननी ही होंगी, इसके लिए जितना भी संघर्ष करना पड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हमेशा तैयार है। नवंबर में देशव्यापी हड़ताल व फरवरी 2024 में भारत बंद का पूर्ण समर्थन रहेगा। सभी कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। - अमित कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

ऋषिकांत पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed