{"_id":"61bced01556b420cfa1648d5","slug":"teacher-sammanit-shahjahanpur-news-bly469597793","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी हुए सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को पेंशनर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वयोवृद्ध पेंशनर वेद शर्मा दीक?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पेंशनर दिवस पर शुक्रवार को जिला कोषागार के सामने पेंशनर्स वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के छह ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया, जो 80 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके हैं। सम्मानित होने वालों में पुवायां क्षेत्र से आये 94 वर्षीय वेद शर्मा त्रिपाठी भी शामिल रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित कोषागार के अन्य अधिकारियों ने जीवन की संध्याकाल से गुजर रहे सभी बुजुर्ग पेंशनरों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पुष्प भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सम्मानित अन्य पेंशनरों में विभिन्न तहसीलों से आए नत्थू लाल, बेंचे लाल मिश्रा, राम विलास, केके शर्मा और चिम्मन लाल गंगवार शामिल रहे। इस मौके पर हुई गोष्ठी में गर्वमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्यारे मोहन सक्सेना ने कलक्ट्रेट गेट बंद रहने से वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली दिक्कतें बताईं। अजय सिंह वर्मा ने सभी कार्यालयों में पेंशनरों का रजिस्टर बनाए जाने पर जोर दिया।
बृजपाल सिंह ने बेसिक शिक्षा के लंबित पुनरीक्षण प्रकरण निस्तारित नहीं होने और बैंकों में उचित व्यवहार नहीं किए जाने की शिकायत की। इसी क्रम में केके शर्मा समेत अन्य पेंशनरों ने देयकों के भुगतान से जुड़ी समस्याएं बताईं। इस दौरान कई शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी और विद्युत निगम से सेवानिवृत्त जनार्दन सिंह ने परीक्षण खंड के एक लिपिक को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
सहायक कोषाधिकारी राजेश कुमार गिरि ने ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई। केके शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कर्मचारी नेता अनिल कुमार दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के मंडल अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सहायक कोषाधिकारी चंद्र पाल, पीपी सिंह, लेखाधिकारी सीमांत मिश्रा, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।